प्रशासनिक सेवा मे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ऊमीद्वारों के लिए एक अच्छी खबर क्योकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 15 मई 2025 को UPSC Examination Calendar 2026 जारी कर दिया है जिसके अंतर्गत यूपीएससी वर्ष 2026 मे 14 प्रमुख परीक्षाओ का आयोजन करेगा। यह कैलेंडर सिविल सेवा परीक्षा (CSE), भारतीय वन सेवा (IFS), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) और यूपीएससी की अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए उपयोगी होगा।

Table of Contents
Overview Of UPSC Examination Calendar 2026
UPSC परीक्षा कलेंडर 2026 मे कुल 14 प्रमुख परीक्षाओ का विवरण दिया गया है। इसके साथ ही इसमे भर्ती नोटिफ़िकेशन जारी होने की दिनांक, आवेदन करने की प्रारभिक एवं अंतिम दिनांक, प्रारभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के दिनांक की जानकारी भी दी गई है।

Detailed Information of UPSC Examinations 2026
यहा पर UPSC परीक्षा कलेंडर 2026 मे उपस्थित सभी परिक्षए के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई है जैसे
1. सिविल सेवा परीक्षा (CSE)
पात्रता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
आयु सीमा : आयु 21-32 वर्ष (1 अगस्त, 2026 तक, आरक्षित वर्गों के लिए छूट)।
परीक्षा संरचना :
- प्रारभिक परीक्षा : दो वस्तुनिष्ठ पेपर (सामान्य अध्ययन I और CSAT, प्रत्येक 200 अंक)। CSAT में न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य।
- मुख्य परीक्षा : नौ वर्णनात्मक पेपर (निबंध, सामान्य अध्ययन I-IV, दो वैकल्पिक विषय पेपर, भारतीय भाषा और अंग्रेजी)। भारतीय भाषा और अंग्रेजी पेपर क्वालिफाइंग हैं।
- इंटरव्यू : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 14 जनवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 3 फरवरी, 2026
- प्रारभिक परीक्षा दिनांक : 24 मई, 2026 (रविवार)
- मुख्य परीक्षा दिनांक : 21 अगस्त, 2026 (शुक्रवार, 5 दिन)
- इंटरव्यू दिनांक : मार्च-अप्रैल 2027 (संभावित)
2. भारतीय वन सेवा परीक्षा (CSE)
पात्रता : विज्ञान, इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट डिग्री।
आयु सीमा : आयु 21-32 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- प्रारभिक परीक्षा : सिविल सेवा प्रारभिक परीक्षा के समान।
- मुख्य परीक्षा : छह पेपर (सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, और चार वैकल्पिक पेपर जैसे वानिकी, वनस्पति विज्ञान, या प्राणी विज्ञान)।
- इंटरव्यू : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 14 जनवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 3 फरवरी, 2026
- प्रारभिक परीक्षा दिनांक : 24 मई, 2026
- मुख्य परीक्षा दिनांक : 21 अगस्त, 2026
3. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE)
पात्रता : इंजीनियरिंग डिग्री।
आयु सीमा : आयु 21-30 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- प्रारभिक परीक्षा : दो वस्तुनिष्ठ पेपर (सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता, और विषय-विशिष्ट)।
- मुख्य परीक्षा : दो वर्णनात्मक पेपर (विषय-विशिष्ट)।
- इंटरव्यू : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 10 दिसंबर, 2025
- आवेदन की अंतिमदिनांक : 30 दिसंबर, 2025
- प्रारभिक परीक्षा दिनांक : 8 फरवरी, 2026
- मुख्य परीक्षा दिनांक : 19 अप्रैल, 2026
4. संयुक्त भू-वैज्ञानिक (Geo-Scientist) परीक्षा
पात्रता : भूविज्ञान, भूभौतिकी या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री।
आयु सीमा : आयु 21-32 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- प्रारभिक परीक्षा : दो वस्तुनिष्ठ पेपर (सामान्य अध्ययन और विषय-विशिष्ट)।
- मुख्य परीक्षा : तीन वर्णनात्मक पेपर (विषय-विशिष्ट)।
- इंटरव्यू : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना: 10 दिसंबर, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 30 दिसंबर, 2025
- प्रारभिक परीक्षा दिनांक : 8 फरवरी, 2026
- मुख्य परीक्षा दिनांक : 19 अप्रैल, 2026
5. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा
पात्रता : कक्षा 12वी पास।
आयु सीमा : आयु 16.5-19.5 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- लिखित परीक्षा : दो पेपर (गणित और सामान्य योग्यता, वस्तुनिष्ठ)।
- SSB इंटरव्यू : बुद्धि और व्यक्तित्व का परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- NDA और NA (I) :
- अधिसूचना: 24 दिसंबर, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 13 जनवरी, 2026
- परीक्षा : 12 अप्रैल, 2026
- NDA और NA (II) :
- अधिसूचना: 3 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 23 जून, 2026
- परीक्षा : 13 सितंबर, 2026
6. संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा
पात्रता : ग्रेजुएट डिग्री (अकादमी के अनुसार विशिष्ट आवश्यकताएं)।
आयु सीमा : आयु 19-25 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- लिखित परीक्षा : IMA/INA/AFA के लिए तीन पेपर (अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित); OTA के लिए दो पेपर (अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान)।
- SSB इंटरव्यू : नेतृत्व और व्यक्तित्व का परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- CDS (I) :
- अधिसूचना : 24 दिसंबर, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 13 जनवरी, 2026
- परीक्षा : 12 अप्रैल, 2026
- CDS (II) :
- अधिसूचना : 3 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 23 जून, 2026
- परीक्षा : 13 सितंबर, 2026
7. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा
पात्रता : ग्रेजुएट डिग्री।
आयु सीमा : आयु 20-25 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- लिखित परीक्षा : दो पेपर (सामान्य योग्यता और बुद्धि, सामान्य अध्ययन और निबंध)।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण : शारीरिक फिटनेस का परीक्षण।
- इंटरव्यू : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 22 अप्रैल, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 12 मई, 2026
- परीक्षा : 2 अगस्त, 2026
8. संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा
पात्रता : एमबीबीएस डिग्री।
आयु सीमा : आयु 32 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- लिखित परीक्षा : दो वस्तुनिष्ठ पेपर (सामान्य चिकित्सा और बाल रोग, सर्जरी और स्त्री रोग)।
- साक्षात्कार : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 18 मार्च, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 7 अप्रैल, 2026
- परीक्षा : 5 जुलाई, 2026
9. भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा
पात्रता : अर्थशास्त्र/सांख्यिकी में मास्टर डिग्री।
आयु सीमा : आयु 21-30 वर्ष
परीक्षा संरचना :
- लिखित परीक्षा : छह पेपर (सामान्य अध्ययन, अर्थशास्त्र/सांख्यिकी-विशिष्ट)।
- साक्षात्कार : व्यक्तित्व परीक्षण।
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 14 जनवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 3 फरवरी, 2026
- परीक्षा : 26 जून, 2026
10. SO/स्टेनो (GD-B/GD-I) LDCE परीक्षा
पात्रता : सेवारत सरकारी कर्मचारियों के लिए विशिष्ट।
परीक्षा संरचना : सेवा नियमों पर आधारित वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक पेपर
प्रमुख दिनांक :
- अधिसूचना : 9 सितंबर, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक : 29 सितंबर, 2026
- परीक्षा : 12 दिसंबर, 2026
नोट : सभी दिनांक अस्थायी हैं और समय अनुशार बदल सकती हैं। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट (upsc.gov.in) देखें।