RRB ALP Admit Card 2026 Kab Aayega? Expected Exam Date & Download Link
- sanjay
- Last Updated: 18 May
Railway Recruitment Board (RRB) ने हाल ही में Assistant Loco Pilot (ALP – CEN 01/2026) के 11,127 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जो उम्मीदवार इस बड़ी वेकेंसी के लिए आवेदन कर चुके हैं या कर रहे हैं, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल अब CBT 1 Exam Date और Admit Card को लेकर होगा।
चूंकि अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है (15 मई 2026 से 14 जून 2026 तक), अभी परीक्षा की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन की छंटनी (scrutiny) में कुछ महीनों का समय लगता है।
इस RRB ALP Admit Card 2026 आर्टिकल में हमने रेलवे के पिछले भर्ती के आधार पर Admit Card संभावित समय, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एग्जाम सेंटर से जुड़ी कुछ बहुत ही प्रैक्टिकल जानकारी बताई है, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें।
RRB ALP Related Updates
- RRB ALP Syllabus & Exam Pattern 2026
- RRB ALP Vacancy 2026 Notification
- Railway Jobs 2026
- Answer Key 2026 (coming soon)
- Result 2026 (coming soon)
RRB ALP Admit Card 2026 Overview 📊
| Particular | Details |
|---|---|
| Exam Name | RRB ALP Exam 2026 (CBT-1) |
| Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
| Post Name | Assistant Loco Pilot (ALP) |
| Admit Card Status | Expected Soon |
| Official Website | indianrailways.gov.in |
RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026 कब तक होने की संभावना है?
अभी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पर्याप्त समय पहले नोटिस जारी करता है। आमतौर पर, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 3 से 4 महीने बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाती है। इस हिसाब से संभावना है कि इस भर्ती की परीक्षा साल के अंत तक देखने को मिल सकती है। रेलवे की तैयारी करने वाले छात्रों को अपना सिलेबस समय से पहले पूरा कर लेना चाहिए।
City Intimation Slip और e-Call Letter का अंतर समझें
कई बार ऐसा होता है कि छात्र पहली बार रेलवे का एग्जाम दे रहे होते हैं और City Slip को ही अपना फाइनल हॉल टिकट मान लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है:
Exam City Intimation: यह परीक्षा से 10 दिन पहले पोर्टल पर लाइव होती है। इसमें आपको सिर्फ इतना बताया जाता है कि आपका एग्जाम किस शहर में है और किस तारीख को है। इसका मुख्य कारण यह है कि आप अपनी ट्रेन या बस की टिकट बुक कर सकें।
Final Admit Card: आपका असली ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होता है। इसी लेटर में एग्जाम सेंटर का पूरा नाम, पता और शिफ्ट की टाइमिंग छपी होती है।
RRB ALP Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका
जब हॉल टिकट जारी किए जाएंगे, तो शुरुआत के कुछ घंटों में ऑफिशियल वेबसाइट पर हेवी सर्वर लोड देखने को मिल सकता है। अगर लॉगिन करने में दिक्कत हो, तो पैनिक करने के बजाय non-peak hours में प्रयास करें।
सबसे पहले अपने रीजन की आधिकारिक RRB वेबसाइट ओपन करें (जैसे rrbmumbai.gov.in या rrbbhopal.gov.in)।
होमपेज पर “CEN 01/2026 – Assistant Loco Pilot e-Call Letter” के लिंक को खोजें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद, अपना Registration Number और जन्म तिथि (Password) सावधानी से भरें।
कैप्चा एंटर करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके एक क्लियर प्रिंट आउट निकाल लें।
एक जरूरी बात ध्यान रखें: अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर दिए गए ‘Forgot Registration ID’ ऑप्शन का उपयोग करें। डिटेल्स आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर तुरंत मिल जाएंगी।
Exam Center पर अनिवार्य Documents
क्या आप जानते है बिना सही वेरिफिकेशन के आपको एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। घर से निकलने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें:
Admit Card का एक साफ प्रिंटआउट।
एक ओरिजिनल पहचान पत्र (Original Valid Photo ID) जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी। ध्यान रखें कि आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी मान्य नहीं होती।
आपके आईडी प्रूफ में दिया गया नाम और डेट ऑफ बर्थ आपके कॉल लेटर से एकदम मैच होना चाहिए।
कम से कम 2 पासपोर्ट साइज फोटो (हो सके तो वही फोटो ले जाएं जो फॉर्म में अपलोड की थी)।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें
रेलवे की परीक्षाओं में अनुशासन काफी सख्त होता है। इसलिए उमीदवारों को Reporting Time का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एडमिट कार्ड पर लिखे समय से थोड़ा पहले ही पहुंच जाएं। गेट क्लोज होने के बाद किसी भी स्थिति में अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलती।
इसके अलावा, सेंटर पर आपकी बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी। इसलिए अपने अंगूठे या उंगलियों पर मेहंदी या इंक जैसी चीजें न लगाएं, जिससे स्कैनिंग में दिक्कत आए।
📢 Related Admit card 2026
Important Links Section 🎯
- Official Website
- Download Admit Card Link (Active Soon)
📰 Latest Govt Jobs Notifications
FAQ (Frequently Asked Questions)
फिलहाल फॉर्म भरे जा रहे हैं। आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही सटीक तारीख पता चलेगी। आमतौर पर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले कॉल लेटर वेबसाइट पर आ जाते हैं।
एग्जाम सेंटर पर ओरिजिनल फिजिकल आईडी दिखाना अनिवार्य है। ई-आधार या फोन में दिखाई गई आईडी को वैलिड नहीं माना जाता। अगर आधार नहीं है, तो ओरिजिनल पैन कार्ड या वोटर आईडी का इस्तेमाल करें।
ऐसी स्थिति में आपको अपने साथ एक ओरिजिनल आईडी प्रूफ और 2-3 एक्स्ट्रा पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखना चाहिए, ताकि सेंटर पर वेरिफिकेशन के दौरान आप अपनी पहचान साबित कर सकें।
हाँ, आपको अंदर कोई भी कागज या पेन ले जाने की जरूरत नहीं है। रफ काम के लिए शीट और पेन आपको एग्जाम हॉल के अंदर ही मिल जाएगा।
Share this with your friends 🚀
संजय एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हे सभी प्रकार की लेटैस्ट सरकारी नौकरी के बारे मे लिखने का 3 वर्ष का अनुभव है। ये अपने अनुभव के आधार पर एवं साथ ही रिसर्च करके बेहतर आर्टिकल लिखते है।