RDVV Jabalpur Assistant Professor Recruitment 2026: 28 पदों पर वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें ऑफलाइन अप्लाई
- sanjay
- Last Updated: 28 May
RDVV Jabalpur Recruitment 2026: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV), जबलपुर ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में नियमित (Regular) असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो शिक्षण क्षेत्र (Teaching) में अपना नियमित करियर बनाना चाहते हैं।
इस भर्ती के तहत अलग-अलग 16 डिपार्टमेंट्स में कुल 28 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में ऑफलाइन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
📚 Mini Quick Snapshot - RDVV Jabalpur
📚 Total Posts: 28 Vacancies
🎓 Qualification: PG + NET/SLET/SET or Ph.D
🖥️ Selection: Academic Score shortlisting & Interview
💰 Salary: 7th CPC Academic Pay Level 10
📋 RDVV Jabalpur Recruitment 2026 Overview
📅 RDVV Jabalpur Notification 2026 - Important Dates
💰 RDVV Jabalpur Recruitment - Application Fee Details
Application fee का भुगतान केवल Demand Draft (DD) के माध्यम से किया जाएगा, जो Registrar, Rani Durgavati Vishwavidhalya, Jabalpur के पक्ष में देय (payable) होना चाहिए।
Note: दूसरे राज्यों (Madhya Pradesh के बाहर) के सभी SC/ST/OBC आवेदकों को General/UR कैटेगरी के बराबर ₹1000/- फीस देनी होगी।
🎓 RDVV Jabalpur Recruitment 2026 Eligibility Criteria (Age & Qualification)
Educational Qualification:
इस RDVV Jabalpur Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय या allied subjects में न्यूनतम 55% अंकों के साथ Master’s Degree (Post Graduate) होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार का UGC NET या मध्य प्रदेश राज्य का SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नियमों के तहत Ph.D Degree प्राप्त की है, उन्हें NET/SET से छूट दी जाएगी।
सह-विषय नियम: म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, मुख्य विषयों के अतिरिक्त allied subjects में पीजी डिग्री धारक भी इस advertisement के तहत योग्य माने जाएंगे, बशर्ते उन्होंने ग्रेजुएशन स्तर पर मुख्य विषय अनिवार्य रूप से पढ़ा हो।
Bio Science: Micro Biology, Botany, Bio Chemistry, Bio Informatics Science, Genetics, Industrial Microbiology, Life Science, Genetic Engineering, Bio Technology।
Chemistry: Pharmaceutical Chemistry, Inorganic Chemistry, Organic Chemistry, Physical Chemistry, Analytical Chemistry, Environmental Chemistry।
Economics: MBE (Master of Business Economics), Industrial Economics, Agricultural Economics।
Hindi: Linguistics (भाषा विज्ञान)।
History: Modern History, Medieval History, Ancient History।
Mathematics: Computational Mathematics, Applied Mathematics, Industrial Mathematics, Engineering Maths, Statistics, Mathematical Science।
Philosophy: Yoga Darshan, Religion Darshan।
Physics: Applied Physics, Material Science, Electronics।
Sociology: Social Work, Anthropology।
Age Limit:
- आयु सीमा और उसमें मिलने वाली छूट मध्य प्रदेश शासन तथा UGC guidelines के नवीनतम प्रावधानों के अनुसार लागू होगी।
Age Relaxation:
SC/ST/OBC Candidates: मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को नियमानुसार आयु में छूट।
Women & PwBD Candidates: एम.पी. गवर्नमेंट रूल्स के अनुसार अधिकतम छूट मिलेगी।
🗂️ RDVV Jabalpur Vacancy 2026
💰 RDVV Jabalpur Salary & Allowances
चुने गए उम्मीदवारों को 7th Central Pay Commission (7th CPC) के तहत Academic Pay Level 10 का स्केल दिया जाएगा। इसमें स्टार्टिंग बेसिक पे के साथ Madhya Pradesh Government के नियमानुसार अन्य भत्ते (allowances) भी शामिल होंगे।
🖥️ RDVV Jabalpur Selection Process
Selection Process पूरी तरह से UGC Regulation Table 3A पर आधारित short-listing criteria और final interview के माध्यम से होगा।
Academic Score Screening: Graduation, Post-Graduation, M.Phil, Ph.D, और NET/SLET/SET के scores के आधार पर कुल 80 अंकों में से shortlisting होगी।
Research Publications: Peer-reviewed या UGC-listed journals में प्रकाशित हर रिसर्च पेपर के लिए 2 अंक (maximum 10 marks) दिए जाएंगे।
Teaching/Post-Doctoral Experience: हर एक साल के अनुभव के लिए 2 अंक (maximum 10 marks) जोड़े जाएंगे।
Final Interview: कुल 100 अंकों के इस short-listing score matrix के बाद qualified candidates को यूनिवर्सिटी द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
📮 Postal Address Section
Postal Address: The Registrar, Rani Durgavati Vishwavidhalya, Jabalpur – 482001 (M.P.)
📄 Required Documents
Form के साथ नीचे दिए गए सभी सर्टिफाइड दस्तावेजों की self-attested photocopies लगाना अनिवार्य है:
Original Demand Draft (DD)
10th और 12th की Marksheet और Certificates.
Graduation और Post-Graduation के सभी sems/years की Marksheets और Degrees.
NET / SLET / SET Qualification Certificate या Ph.D Degree.
M.P. Domicile Certificate (यदि रिजर्वेशन का लाभ लेना है)।
Caste Certificate / EWS Certificate (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी)।
Disability Certificate (40% या उससे अधिक विकलांगता होने पर पूरी फीस छूट के लिए)।
Experience Certificate (प्रॉपर ऑर्गनाइजेशन लेटरहेड पर सिग्नेचर और सील के साथ)।
NOC (No Objection Certificate) यदि आप पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं।
दो बच्चों का निर्धारित एफिडेविट (26/01/2001 के बाद दो से अधिक संतान वाले कैंडिडेट अपात्र होंगे)।
📝 How to Fill RDVV Jabalpur Apply Offline Form 2026
RDVV Jabalpur Recruitment 2026 Application form को साफ और सही तरीके से ऑफलाइन भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:
Official website www.rdunijbpin.org से A-4 size paper पर application form का फॉर्मेट डाउनलोड करें या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करे।
Form में पूछी गई सभी जानकारी जैसे name, educational qualifications, और DD details को block letters में भरें।
निर्धारित स्थान पर अपनी हाल ही की passport size color photograph पेस्ट करें (ध्यान रखें staple नहीं करना है)।
किसी भी nationalized bank से Registrar के पक्ष में देय Demand Draft (DD) बनवाएं और उसकी original copy अटैच करें।
Form के साथ सभी educational certificates, caste certificate, और experience certificates की self-attested photocopies संलग्न करें।
तैयार लिफाफे (envelope) के ऊपर साफ अक्षरों में लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF ASSISTANT PROFESSOR WITH NAME OF THE DEPARTMENT [अपने डिपार्टमेंट का नाम]”।
इस पूरे एप्लीकेशन सेट को केवल Registered Post या Speed Post के माध्यम से नीचे दिए गए एड्रेस पर भेजें।
📢 Related MP Offline Jobs 2026
🎯 Important Links (Direct Links)
❓RDVV Jabalpur Recruitment 2026 FAQs
इस ऑफलाइन भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से यूनिवर्सिटी तक पहुंचने की आखिरी तिथि 25/06/2026 है।
नहीं, एडवरटाइजमेंट के अनुसार आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से ही स्वीकार किए जाएंगे, हैंड-टू-हैंड या प्राइवेट कूरियर के फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे।
नहीं, रिजर्वेशन और फीस रिलैक्सेशन का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के आवेदक General कैटेगरी में माने जाएंगे और उन्हें ₹1000 फीस देनी होगी।
MP Govt के नियमों के मुताबिक 40% या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र पेश करने पर Divyang कैंडिडेट्स को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है, उन्हें पूरी छूट दी गई है।
यदि किसी कैंडिडेट की 26/01/2001 के बाद दो से अधिक संतान हैं, तो वह इस पद के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे। इसके लिए एक अलग से एफिडेविट देना होगा।
Share this with your friends 🚀
संजय एक अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हे सभी प्रकार की लेटैस्ट सरकारी नौकरी के बारे मे लिखने का 3 वर्ष का अनुभव है। ये अपने अनुभव के आधार पर एवं साथ ही रिसर्च करके बेहतर आर्टिकल लिखते है।